Advertisement

home

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मोदी सरकार की घर-घर सिंदूर पहुंचाने की तैयारी

  • महिलाओं को उपहार के रूप में दिया जाएगा सिंदूर
  • आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

@डेस्क।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को मोदी सरकार घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि 9 जून से इसकी शुरुआत होगी। इसी दिन नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम तीसरी बार शपथ ली थी यानी मोदी 3.0 की शुरुआत हुई थी।

अभियान का मूल मकसद मोदी 3.0 सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को सिंदूर भी भेंट किया जाएगा। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर को हाईलाइट करने वाले पंफलेट भी बांटे जाएंगे।

केंद्र के सभी मंत्री, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होंगे। एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी लोकसभा सांसदों अपने क्षेत्र में रोजाना 15-20 किमी तक पैदल यात्रा करनी है और मंत्री हफ्ते में दो दिन 20-25 किमी यात्रा कर जनसंपर्क करेंगे।

घर घर सिंदूर बांटने पर क्या बोले संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अब घर-घर जाकर महिलाओं को सिंदूर बांटने का कार्यक्रम बना रहे हैं। बीजेपी वालों को शायद सिंदूर का मतलब नहीं मालूम है। महिलायें अपनी मांग में उनके पति द्वारा दिए गए सिंदूर को भरती हैं। उनके लिए वह आत्मसम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। साथ ही तीखा हमला करते हुए उन्होंने पीएम मोदी को ‘सिंदूर का सौदागर’ तक कह दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट बैंक की पॉलिटिक्स बंद कीजिए।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

6 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

7 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

17 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago