Advertisement

home

रंगदारी का मुदकमा लिखने से परेशान दम्पत्ति ने खाया जहर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गुरूवार सुबह  बरखेड़ा कस्बा निवासी दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहर पीने से पहले पति-पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमे दंपती ने एसडीएम बीसलपुर, नगर पंचायत चेयरमैन बरखेड़ा और एक ठेकेदार पर संगीन आरोप लगाए हैं।

बता दें, बरखेड़ा कस्बे के रहने वाले इसरार अहमद पेशे से पत्रकार है। बीते दिनों बरखेड़ा थाना पुलिस ने ठेकेदार मोइन की शिकायत पर इसरार के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इसरार को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।
पत्रकार इसरार के अनुसार कि उन्होंने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे मानक विहीन कार्य की खबर प्रकाशित की थी।
जिसके बाद अधिकारियों और नगर पंचायत के चेयरमैन की मिलीभगत से ठेकेदार ने उनके ऊपर फर्जी मुकदमा लिखा दिया।

सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में इसरार ने बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडे नगर पंचायत बरखेड़ा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल पर गंभीर आरोप लगाए।
फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

6 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

7 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

17 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago