Advertisement

home

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उसी नाम से संचालित फर्जी संगठन का किया विरोध

  • फर्जी संगठन का साथ देने वाले जनप्रतिनिधियों का आगामी चुनावों में होगा विरोध प्रदर्शन: पं0 पंकज शर्मा

रिपोर्ट:विनय सक्सेना
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के नाम से संचालित फर्जी संगठन का हिन्दू महासभा ने विरोध किया है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के ज़िलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को सतर्क करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से अखिल भारत हिन्दू महासभा का संचालन उनके नेतृत्व में जिले में किया जा रहा है संगठन समय समय पर गौरक्षा एवं जनता से सम्बंधित अन्य मुद्दों पर कार्य करता रहा है।
ऐसे में किसी फर्जी संगठन द्वारा समान नाम से कार्यक्रम आयोजित करना न केवल भ्रम फैलाने वाला है, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाता है।
उन्होंने कहा कि संबंधित फर्जी संगठन के कागजात पहले ही जिले के उच्च अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं, और इस पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर से भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई नेता या जनप्रतिनिधि इस सम्मेलन में, पूर्ण जानकारी के बावजूद, भाग लेता है, तो इसे फर्जी संगठन को समर्थन देने के रूप में देखा जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, आगामी चुनावों में संगठन उनके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

बता दे, आगामी 31मई को फर्जी अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा नगर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधियों को भी आमन्त्रित किया गया है।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

12 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

12 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

13 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

23 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

2 days ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago