बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार में महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के निमित्त “महिला सम्मेलन गोष्ठी” का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्री मती गीता मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमान संजीव प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे जहाँ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। उसके बाद देश के सैनिकों को नमन करते हुए भारतीय सैनिकों के पराक्रम एवं वीरता को समर्पित आपरेशन सिंदूर की सफलता को ले कर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा मे भारी भीड़ को देखकर जिला अध्यक्ष गदगद दिखाई दिये।और तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगो के शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार की प्रशंसा की।इस मौके पर राजेंद्र पाठक,दिगम्बर दयाल गंगवार,सुबोध गंगवार,हरी शंकर, विमलेश कुमार,शेर सिंह राठौर,सूर्य प्रकाश गंगवार,हरेंद्र गंगवार,हरिश्चंद ,शेर सिंह, सुमित,मानू पाण्डेय,साहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…