Advertisement

home

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में आलोक नगाइच भारी मतों से अध्यक्ष घोषित


@desk।पीलीभीत। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में आलोक कुमार नगाइच भारी मतों से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि भगवान दास शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन स्वरूप गंगवार सचिव व नीरज जायसवाल कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह परमार के अनुसार कुल 130 सदस्य में 127 अधिवक्ताओं ने वोट किया। अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार नगाइच को 91 मत जबकि स्नेहलता तिवारी को 35 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भगवान दास शर्मा को 79 व देव कुमार गुप्ता को 48 वोट मिले। सचिव पद पर मोहन स्वरूप गंगवार को 68 व सुशील कुमार यादव को 59 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नीरज जायसवाल को 85 व खंजन लाल वर्मा को 42 मत प्राप्त हुए। जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर
(निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद अध्यक्ष आलोक कुमार नगाइच को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।) अमित जौहरी व अवधेश शर्मा निर्वाचित हुए । निर्वाचन की घोषणा के बाद ढोल नगाड़ों व मिठाई के साथ जमकर जश्न मनाया गया । निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, विद्याधर पाण्डेय, मो. अनवार अहमद खां विवेक अवस्थी
ए. डी. जी. सी. विमल कुमार वर्मा, इजहार अशरफ कुरैशी, हेमन्त मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सज्जाद अली, विजय कुमार लोधी, प्रदीप कश्यप, अर्चना सागर, प्रदीप अंकुर, जिया
उल इस्लाम (गुड्डू) रजत अग्रवाल, राहुल अवस्थी, निर्वाण सिंह, फैजान अली खां आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

6 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

6 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

16 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago