बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर एसओजी और स्थानीय पुलिस ने एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर फर्जी दस्तावेज बनाने का भंडाफोड़ किया है जनसेवा केंद्र संचालक मुकेश देवल मौके से फरार हो गया आरोपी अपने मकान के नीचे जनसेवा केंद्र संचालित कर रहा था जहां फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड आयुष्मान कार्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाए जा रहे थे।
छापे के दौरान पुलिस को मौके से दो लैपटॉप ,दो प्रिंटर, वेब कैमरा, थंब स्कैनर, फिंगरप्रिंट मशीन, छह रबर स्टांप, दो एलआरआई सिल्ड, 27 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है आरोपी मुकेश की फेसबुक प्रोफाइल पर वह खुद को भाजपा सीबीगंज मंडल का महामंत्री बताता है पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फरार आरोपी की तलाश की जा रही है इस गिरोह से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है फर्जी दस्तावेज तैयार करने की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…