Advertisement

home

डेरी संचालक की हत्या करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार 

 

बरेली। थाना कैन्ट क्षेत्र में डेयरी संचालक संकित चौहान की गोली मारकर हत्या करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहा, जिन्दा कारतूस और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

क्या है पूरा मामला?30 मई की रात करीब 1:30 बजे, संकित चौहान (उम्र 25), निवासी अशोकनगर, थाना बारादरी, बरेली की लाश मोहनपुर पंचायत घर के सामने मिली थी। उन्हें सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे पकड़े गए आरोपी? 31 मई की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी कठपुला पुल के पास से गुजरने वाले हैं। थाना कैन्ट की टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही दो बाइकें आती दिखीं, पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश — अमन उर्फ रितिक और जावेद — घायल हो गए, जबकि आशीष उर्फ सोमू और अंशू को मौके से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में खुली हत्या की साजिश पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने शराब पीने के बाद संकित से पराग डेयरी पर मुलाकात की। बातचीत में कहासुनी हुई और उन्होंने मौके पर ही संकित की हत्या की योजना बना ली। अमन अपने घर से अवैध तमंचा लेकर आया और चारों ने मिलकर संकित को सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार दी।

गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक रिकॉर्ड

1. जावेद पुत्र जाहिद अली – गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में नामजद
2. अमन उर्फ रितिक – हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट में 5 साल की जेल काट चुका
3. आशीष उर्फ सोमू – डिप्लोमा छात्र, पहली बार अपराध में लिप्त
4. अंशू पुत्र कृष्णपाल – मृतक के परिचित, पास में ही नर्सरी चलाता है क्या-क्या बरामद हुआ?
2 अवैध तमंचे (315 बोर)
2 मोटरसाइकिलें: यामहा R15 और हीरो स्प्लेंडर
जिन्दा कारतूस और खोखे हत्या में प्रयुक्त अन्य सामान पुलिस टीम की भूमिका इस बड़ी सफलता का श्रेय थाना कैन्ट के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सतेन्द्र मौतला, और चौकी प्रभारी मोहित चौधरी समेत पूरी टीम को जाता है, जिन्होंने सतर्कता और साहस के साथ इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

15 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

22 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

1 day ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago