अभिषेक पांडे@express views
पीलीभीत। जिले में हिंदूवादी संगठन के नाम को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दृष्टिगत शनिवार को प्रशासन द्वारा एक पक्ष द्वारा किये जा रहे जनप्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम पर रोक लगा दी।
ज्ञात हो अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने हिन्दू महासभा के नाम से ही संचालित एक अन्य संगठन का विरोध करते हुते प्रशासन को से शिकायत की थी साथ ही 31 मई को दूसरे पक्ष द्वारा कराए जा रहे जनप्रतिनिधि सम्मेलन को न होने देने की चेतावनी भी दी थी। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।
दोनों पक्षों में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा शनिवार को होने वाले दूसरे पक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अनुमति नही दी।
पुलिस फोर्स रही तैनात
तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा नगर के लक्ष्मी टॉकीज के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात कर दी गई। कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।
वहीं प्रशासन द्वारा मौके पर लगे फ्लैक्स बोर्ड भी हटवा दिए गए।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…