बरेली। थाना सिरौली के गांव केसरपुर में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में शनिवार को फिर से पथराव हो गया इसमें चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव के वर्तमान प्रधान पति इस्लेयार खां और पूर्व प्रधान के बेटे जहांगीर के बीच दो दिन पहले ही मारपीट हुई थी। जिसमे वर्तमान प्रधान पक्ष के दबंग लोगों ने पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोगों को मारा पीटा था। इस मामले में सिरौली थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे जहांगीर पर और उनके भाई आदि पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। और वायरल वीडियो में देखा जा रहा है की पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोगों को अधिक चोट लगी है। पूर्व प्रधान का पक्ष एसएसपी के पास पेश हुआ तो एसएसपी के आदेश पर मौजूद प्रधान के पक्ष पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
वर्तमान प्रधान इस्लेयार के भाई की गांव में ही पूर्व प्रधान के पीछे ससुराल हैं। शनिवार को मौजूदा प्रधान पक्ष के लोगो ने कुछ कमेंट बाजी करी जिसको लेके कहासुनी हो गई। उसके बाद देखते ही देखते वर्तमान दबंग प्रधान पक्ष के एक दर्जन लोगो ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर दिया और छत से पथराव किया जो वीडियो में साफ देखा जा रहा है। जिसमें दो बच्चों सहित चार लोगों को चोट लगी है सिरौली पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची जिसने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
रिपोर्ट: विनय सक्सेना/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। जनपद के विद्युत उपकेंद्र पर उस समय भारी हंगामा खड़ा…
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत पुलिस ने क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने शातिर लुटेरों…
बरेली। बहेड़ी एसडीएम न्यायिक के बगैर आदेश खामोशी से फाइल हटाने और एसडीएम न्यायिक के…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी कस्बा मे फूड इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ केशव किराना स्टोर…
बरेली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज के गांव सरनिया में बारवर का काम करने…
बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो…