फरीदपुर (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फरीदपुर पाठशाला द्वारा गोल्ड मोहर, महोगनी, चक रेशिया, सहजन एवं अमलतास आदि के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी राम शंकर सिंह एवं पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने सहजन एवं महोगनी का वृक्ष लगाकर किया। अन्य वृक्ष ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार पाल, देवदत्त शर्मा एडवोकेट, जया बहन आदि ने लगाकर पर्यावरण में वृक्ष के महत्व को बताया। राज्य प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने विश्व पर्यावरण दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम वृक्षारोपण भी करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें की लगाए गए सभी वृक्षों का संरक्षण भी हो। जैसे परिवार में बच्चे का लालन-पालन करते हैं ऐसे ही वृक्षों को भी अपना बच्चा समझते हुए उनका लालन पालन करें समय पर पानी आदि की व्यवस्था करें जिससे धरती माता हरी भरी बनीं रहें। जया बहन ने शपथ दिलाते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…