Advertisement

home

डिप्टी सीएम पहुंचे बरेली,जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था और मरीजों की बदहाली देखकर लगाई अधिकारियों की फटकार

बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बरेली पहुंचे उन्होंने जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया और इसके बाद पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया अस्पताल में फैली अव्यवस्था और मरीजों की बदहाली देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

वही इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम एक मरीज के पास रुके जिसने बताया कि वह काफी देर से एक्सरे का इंतजार कर रहा है इस पर उन्होंने तत्काल एक्सरे कराने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद उन्होंने एक अन्य मरीज को खून से सने गंदे कपड़ों में देखा जिस पर नाराज होते हुए कहा कि ऐसे में तो मरीज को इन्फेक्शन हो सकता है उन्होंने मरीज के कपड़े तुरंत बदलवाने और उचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल में सांप काटने के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे मरीजों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए उन्होंने डीएम और सीएमओ को सख्त निर्देश दिए मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर को लेकर कहा कि गोस्वामी परिवारों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और उनका ज्ञापन सरकार तक पहुंच गया है जिस पर कार्य किया जा रहा है।

 

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago