Advertisement

home

पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल अज़हा

बरखेड़ा।खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-अज़हा(बकरीद)बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वही बरखेड़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नमाज़ अदा कराई।पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का मौहल रहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर के मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर के मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किया गया था।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही शांति समिति की बैठक लेकर समाज के प्रमुख लोगों को समझाइश दे दी थी।आज नगर के सभी चौक-चौरहों में पुलिस के जवान तैनात रहे।इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। जुमा में पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगीी।ऐसे में निर्धारित समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई और नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।नमाज़ के बाद ख़्वाजा गरीब नमाज़ कमेटी की जानिब से सरबत का इंतज़ाम किया गया।दिन भर सभी मुस्लिम मोहल्लों में चहल पहल देखी गई।करीब सप्ताह भर पहले से ईद की तैयारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा की जा रही थी। शनिवार को धूमधाम के साथ ईद का पर्व मनाया गया।भाईचारा और सौहार्द बढ़ने की कामना की गई।इस मौक़े पर पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद,मोहम्मद असलम, वसीर अहमद (पूर्व लेखपाल),नफ़ीस अहमद (लेखाकार),सेठ मो०अनस,हाजी समीर अंसारी,चंद मियाँ,अलीम अंसारी,अशफ़ाक क़ुरैशी,अकील अंसारी,असद क़ुरैशी,समर ख़ान,मुज़ामिल क़ुरैशी,आशिक़ मंसोरी,डॉ हसीब इदरीशी,तौफ़ीक़ सिद्दीकी,सद्दाम अंसारी,तसलीम,आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…

4 hours ago

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

22 hours ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 days ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

3 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

3 days ago