बरेली । बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुआ सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 28 थाना क्षेत्रों में कुल 179 ईदगाहों और 1265 मस्जिदों पर सुबह 5:30 बजे से 11:30 बजे तक बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी गई तथा 56 त्वरित प्रतिक्रिया दल QRT, 90 यूपी-112 गाड़ियों, 2 PAC और 1 RRF कंपनियों को तैनात किया गया।
वही डीएम और एसएसपी ने बिहारीपुर चौकी से आला हजरत गली होते हुए मलूकपुर तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा धर्मगुरुओं और नागरिकों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा पूरे जिले को 9 जोन व 28 सेक्टरों में बाँटा गया 1700 पुलिसकर्मी सुबह 4 बजे से ही गश्त और जनसंवाद में जुटे रहे 12 सदस्यीय सोशल मीडिया टीम ने भड़काऊ कंटेंट की निगरानी की बरेली पुलिस ने परंपरागत आयोजनों को प्राथमिकता देते हुए गैर-परंपरागत गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जनसहयोग के लिए पुलिस प्रशासन ने जनता का आभार व्यक्त किया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…