Advertisement

home

जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी महिला संचालक समेत 4 गिरफ्तार


बरेली। बरेली सेक्स वर्कर्स की मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में पुलिस ने चार बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन रैकेट इज्जतनगर पुलिस ने और शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक रैकेट को पकड़ लिया। शहर की पाश कालोनी राजेंद्रनगर में जिंगल बेल स्कूल वाली गली में एक घर के अंदर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का राजफाश कर महिला संचालक व एक अन्य युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजेंद्र नगर के एक मकान में छापा मार दिया। पता लगा कि मकान में रहने वाली मनजीत कौर युवतियों को देह व्यापार के लिए प्रेरित कर रही है। वह कमरा, गद्दा, कंडोम व अन्य सामग्री उपलब्ध कराकर लड़के-लड़कियों को बुलाती है। प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये लेकर उनसे जिस्म फरोशी का धंधा करवाती है। थाने के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, एसआई वर्षा राघव, एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल श्वेता और शिवी, प्रवीण कुमार, विपिन, अमरीश, विष्णु, सत्येंद्र ने सेक्स रैकेट में शामिल पूरी टीम को पकड़ लिया।
गिरफ्तार सभी आरोपियों ने एक स्वर में माना कि मनजीत कौर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करती थी। पूरी कार्रवाई कांस्टेबल विष्णु के मोबाइल से धारा 105 CrPC के तहत वीडियोग्राफ की गई। बरामद सामग्री को प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बों में सील किया गया और गिरफ्तारी मेमो, बरामदगी फर्द, और कमरे की तलाशी फर्द मौके पर तैयार की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पुलिस हिरासत में हैं। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को देने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago