Advertisement

Categories: home

मुंह बोले चाचा ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, फरार


बरेली। बारादरी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक 35 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को कलंकित कर दिया। बच्ची आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी और अक्सर उसके घर खेलने जाया करती थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे मासूम बच्ची रोज की तरह खेलने पड़ोस में गई थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी, तो उसकी हालत देखकर मां हैरान रह गई। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे।
मां के पूछने पर बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जिस युवक को वह चाचा कहती थी, उसने उसके साथ दरिंदगी की है। यह सुनते ही महिला के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। महिला ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और आरोपी के घर पहुंची, लेकिन तब तक दरिंदा वहां से भाग चुका था। इसके बाद पीड़िता की मां बारादरी थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

5 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

5 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

5 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

15 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago