Advertisement

Categories: home

ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जिले में हुए भंडारे, लगे शर्बत के पियाऊ

 

पीलीभीत। नगर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया।

लोगों ने मंदिरों, चौक चौराहों पर प्याऊ लगाकर शरबत वितरण किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने हलवा, सब्जी- पूड़ी, कढ़ी-चावल आदि का वितरण किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर हनुमान जी का गुणगान किया।
बता दें कि ज्येष्ठ माह में लोग दान-पुण्य करते हैं। खासतौर पर मंगलवार को पूरे जिले में जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण का आयोजन किया जाता है। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गई थी। लोग प्रसाद चढ़ाने के लिए कतारबद्ध होकर खड़े थे। वहीं, शहर के अधिकतर चौराहों पर श्रद्धालु शरबत बांटते नजर आए।

पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ पूरी सब्जी, शर्बत का वितरण

शहर में ड्रमंड कॉलेज के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूरी सब्जी, शर्बत, आदि का वितरण किया।

नई बस्ती चौराहा पर कढ़ी चावल व शर्बत का वितरण किया गया।

ऐपजा की ओर से किया गया शर्बत वितरण

इसके अलावा बसुंधरा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के द्वारा अपराह्न करीब 12 बजे से चने व शर्बत का वितरण आयोजन किया गया। जिसका सिलसिला शाम तक चलता रहा। जिसमें आकाश कुमार सिंह, अमर वर्मा,प्रसून मिश्रा, प्रखर सिंह,अमर सिंह, दीन दयाल,वासुदेव ठाकुर,अनूप गुप्ता,रूप लाल,प्रेमपाल गंगवार,अमन गंगवार, आमिर ख़ान, केशव त्रिपाठी,पराग मिश्रा, हर्ष मिश्रा, आलोक मित्तल, वाश मित्तल, विकास कश्यप, कपिल संगधर, राजेश कुमार, मयंक दिवाकरआदि का सहयोग रहा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

4 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

4 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

4 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

14 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago