Advertisement

home

कट्टरपंथी संगठन ‘हैदरी दल’ के दो सदस्य गिरफ्तार, ईद पर गांधी उद्यान में महिलाओं से की अभद्रता, वीडियो बनाकर फैलाई नफरत


बरेली। ईद के दिन गांधी उद्यान में महिलाओं के साथ अभद्रता कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में शामिल कट्टरपंथी अब संगठन ‘हैदरी दल’ के दो सक्रिय सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने युवतियों के वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जि
बरेली। ईद के दिन गांधी उद्यान में महिलाओं के साथ अभद्रता कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में शामिल कट्टरपंथी संगठन ‘हैदरी दल’ के दो सक्रिय सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने युवतियों के वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिनमें धार्मिक आधार पर भड़काऊ और अशोभनीय बातें की गई थीं।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान समीर रजा पुत्र समीउल्लाह निवासी ईट पजाया चौराहा, थाना बारादरी और शहवाज उर्फ सूफियान पुत्र सलीम निवासी ग्राम मलपुर, थाना भुता के रूप में की है। ये दोनों ‘हैदरी दल बरेली’ नामक इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जिसमें वे गांधी उद्यान में महिलाओं से जबरन बातचीत कर रहे थे, उनसे धर्म पूछते दिख रहे थे और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे।
ईद के दिन की गई इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों तक मामला पहुंचा। लोगों में नाराजगी और महिलाओं में असुरक्षा की भावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेस कर आरोपियों की पहचान की गई।
तीन लोग चला रहे थे इंस्टाग्राम आईडी
जांच में सामने आया कि ‘हैदरी दल बरेली’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी को मुफ्ती खालिद, रियाजुद्दीन और शहवाज रजा समेत अन्य लोग मिलकर चला रहे थे। ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के वीडियो बनाकर धार्मिक आधार पर टोक-टिप्पणी कर रहे थे, जिससे समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही थी।
कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने समीर रजा और शहवाज उर्फ सूफियान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस पूरी कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक नितिन राणा, पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश मिश्रा, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की निजता से खिलवाड़ करने, भड़काऊ कंटेंट बनाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

4 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

4 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

4 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

14 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago