Advertisement

home

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, अखिलेश यादव पर बोला हमला


बरेली। भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार से 11 साल का हिसाब मांग रहे हैं, जबकि उन्हें नैतिक रूप से इसका अधिकार ही नहीं है।
धर्मपाल सिंह ने कहा, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब थी। गुंडों का राज था, थानों में अपराधी दरोगा की कुर्सी खींचकर बैठते थे। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं,5 तब से अपराध और अपराधियों का सफाया हो गया है। मोदी ने कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, और वह वादा पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। महिलाएं सुरक्षित हैं, बेटियां रात को भी बेखौफ घर लौट सकती हैं। उन्होंने इसे रामराज्य की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश बताया।
टीजीटी-पीजीटी परीक्षा पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर जवाब देते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सेवा आयोग में सिर्फ अपनी बिरादरी के लोगों को नियुक्त करते थे। चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। लेकिन अब हर परीक्षा ईमानदारी और पारदर्शिता से कराई जा रही है। अगर कहीं गड़बड़ी होती है, तो उसकी जांच होती है।
उन्होंने बताया कि 15 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में सिपाही भर्ती में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, जो सरकार की पारदर्शी भर्तियों का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गांव में कस्टमर सर्विस सेंटर न खुलने के आरोप पर धर्मपाल सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, अखिलेश यादव विकास नहीं, बल्कि विनाश के लिए जाने जाते हैं। जबकि योगी और मोदी विकास के लिए जाने जाते है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें निराधार, जिला पूर्ति अधिकारी ने पंपों पर पोस्टर लगाने के दिए निर्देश

पीलीभीत । जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों…

8 hours ago

पीलीभीत: प्रेम प्रसंग में बाधक बने ग्रंथी पति पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराया जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूरनपुर, पीलीभीत। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पीलीभीत…

10 hours ago

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील अमरिया में 'तहसील…

10 hours ago

रंजिश में उजाड़ दी 50 बीघा पालेज की फसल, किसानों ने दी तहरीर

बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के गाँव टियूलिया में आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने किसानों की…

2 days ago

डॉक्टर की लापरवाही से घायल पिकअप चालक की मौत, परिवार वालों ने लगाया आरोप

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव करपिया निवासी 30 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय…

6 days ago

योगी पुलिस पर एक पीड़िता ने लगाए गम्भीर आरोप:-अर्धरात्रि जबरन घर में घुसकर पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को उठाया, ब्यान बदलने को दी गालियाँ और धमकाया

बरेली। जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहाँ वहन-बेटियों की सुरक्षा का हरसम्भव…

6 days ago