Advertisement

home

संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की मौत: खून से लथपथ मिला शव, पत्नी और बेटी लापता पुलिस मौत की वजह जानने में जुटी

बरेली।सुभाषनगर थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही की रहस्यमयी मौत ने न केवल पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है, बल्कि मामले से जुड़े पहलुओं ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। मृतक सिपाही की पहचान मुकेश कुमार त्यागी (38) के रूप में हुई है, जिसका शव रविवार को उसके किराए के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। कमरे की स्थिति और मौके से जुटाए गए सबूतों से प्रथम दृष्टया मामला हिंसक झगड़े की ओर इशारा कर रहा है।

पत्नी और बेटी मौके से गायब, तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। मौके की गंभीरता को देखते हुए कमरे को सील कर दिया गया और वैज्ञानिक तरीके से फॉरेंसिक जांच शुरू की गई। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि घटना के तुरंत बाद मृतक की पत्नी तरुणा और 8 वर्षीय बेटी परी भी घर से लापता हैं। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

निलंबन और अनुशासनहीनता की पृष्ठभूमि

पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुकेश कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। वह 4 जून से बिना सूचना के ड्यूटी पर नहीं आया था और पहले से निलंबित चल रहा था। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ अनुशासनहीनता और शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें पहले भी मिल चुकी थीं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि मुकेश शराब का आदी था और पत्नी के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तरह के किसी झगड़े के दौरान किचन में रखी टाइल्स या किसी अन्य कठोर वस्तु से मुकेश के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को मौके से खून से सना गद्दा, फर्श पर खून के निशान, टूटा हुआ मोबाइल और कुछ घरेलू सामान अस्त-व्यस्त हालत में मिला। इन वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डॉग स्क्वॉड ने कमरे से बाहर निकलने वाले कुछ निशानों को सूंघा, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना के तुरंत बाद महिला और बच्ची मौके से भाग निकली होंगी।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago