Advertisement

home

ब्रह्मचारी घाट के निर्माण एवं गौरीशंकर मंदिर मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर हिन्दू महासभा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों ब्रह्मचारी घाट और गौरीशंकर मंदिर से संबंधित निर्माण कार्यों में हो रही लापरवाही, अनियमितता और संभावित भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इन कार्यों की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए तथा दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में महासभा ने उल्लेख किया है कि ब्रह्मचारी घाट, जो कि एक अत्यंत प्राचीन और धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थल है, वहां पर्यटन विभाग द्वारा कई करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और सीढ़ियों के निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था। इस योजना का शिलान्यास मार्च 2024 में किया गया था और शीघ्र ही कार्य भी प्रारंभ हो गया था। किन्तु जुलाई 2024 में आई बाढ़ के कारण घाट का फाउंडेशन कार्य पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और डाली गई मिट्टी बह गई। उसके बाद लगभग एक वर्ष तक यह कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा रहा। अब जब मानसून पुनः दस्तक दे रहा है और बारिश-बाढ़ की आशंका फिर से मंडरा रही है, कार्य को एक सप्ताह पूर्व पुनः शुरू कर दिया गया है, जिससे ठेकेदार की मंशा पर सवाल उठते हैं। महासभा का कहना है कि पहले भी जानबूझकर कार्य ऐसे समय में शुरू कराया गया जब बरसात तय थी, जिससे कार्य का मूल्यांकन असंभव हो गया और वास्तविक कार्य से अधिक भुगतान दिखाकर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। ऐसे में पहले से किए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है।
वहीं, वंदन योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक कॉलेज से गौरीशंकर मंदिर तक बनाई जा रही सड़क को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हिन्दू महासभा का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण में WBM (वॉटर बाउंड मैकेडम) प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। तकनीकी नियमों के अनुसार जहां विभिन्न आकारों के पत्थरों, रेत और पानी के मिश्रण से सड़क का आधार तैयार किया जाना था, वहां सिर्फ सूखा पत्थर डालकर उस पर पॉलीथीन बिछा दी गई और सीधे सीमेंट-कंक्रीट डाल दिया गया। इससे सड़क की मजबूती और दीर्घकालिक उपयोगिता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटिया कार्य की शिकायत की है। हिन्दू महासभा का कहना है कि जब निर्माण का स्टीमेट और तकनीकी प्रस्ताव पूर्व से स्वीकृत था, तो उसमें बदलाव कर मानकों से हटकर कार्य क्यों कराया गया? क्या यह सुनियोजित घोटाले का हिस्सा है?
महासभा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इन दोनों मामलों में तत्काल उच्च स्तरीय तकनीकी जांच समिति गठित की जाए। साथ ही जब तक जांच पूरी न हो, संबंधित ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया जाए। संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो हिन्दू महासभा आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर के पास धरना-प्रदर्शन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। संगठन ने यह भी कहा है कि यह केवल जनधन की हानि का मामला नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप, राहुल राठौर, प्रकाश अग्निहोत्री, कमल कुमार, दर्शन लाल, महेंद्र पाल, सोनू, लेखराज, अनिल कुमार, सर्वेश कुमार, प्रेम सागर शर्मा, जितेंद्र मौर्य, अर्जुन ठाकुर, लखन प्रताप सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, भगवानदास वर्मा, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

9 hours ago

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…

10 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

10 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

14 hours ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

14 hours ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

14 hours ago