बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पाकिस्तानी महिला ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद थाना बारादरी में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पाकिस्तानी नागरिक फरहत सुल्ताना के खिलाफ यह शिकायत सब-इंस्पेक्टर सौरव तोमर ने दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, फरहत की शादी बरेली के सूफी टोला निवासी शाहिद खलील से हुई है, और वह दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रह रही है। लेकिन उसने नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्जी तरीके से आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाया। राशन कार्ड में उसने खुद को घर का मुखिया बताया। सौरव तोमर ने बताया कि भारतीय कानून के अनुसार, बिना भारतीय नागरिकता के कोई विदेशी नागरिक आधार या राशन कार्ड नहीं बनवा सकता। इस आधार पर फरहत के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
1961 में आई थी भारत
पुलिस जाँच में पता चला कि फरहत सुल्ताना 13 जुलाई 1961 को अपनी माँ के साथ कराची, पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते रेल द्वारा भारत आई थी। वह वर्तमान में दीर्घकालिक वीजा पर बरेली में रह रही है, जो 13 जुलाई 2025 तक वैध है। पुलिस अब उसके अन्य दस्तावेजों और गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…