Advertisement

home

पुणे के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से कई पर्यटक बह गए, 6 की मौत, बचाव अभियान जारी

@desk।पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani river) पर बना पुल ढह गया है. इस हादसे में 25-30 सैलानियों के बह जाने की खबर सामने आई है. पुल ढहने के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. जिसके बाद नदी से 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे में इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. NDRF की दो टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है.

पुणे पुल हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट
जिस पुल पर यह हादसा हुआ, वह काफी पुराना था.
इस पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था.
लेकिन रविवार को यहां पहुंचे पर्यटक पुल के बीच पर जाकर सेल्फी ले रहे थे.
हादसे के समय पुल पर करीब 100-120 सैलानी खड़े थे.
बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से इंद्रायणी नदी में पानी का तेज बहाव है.
इसी बीच अचानक पुल भड़भड़ाकर गिर गया. और कई लोग पानी की तेज बहाव में बह गए.
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ ने अभी तक 38 लोगों को नदी से बाहर निकाला है

जानकारी के अनुसार पुणे ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा है. जिसमें 25 से 30 पर्यटकों के बहने की जानकारी मिल रही है. पुल ढहने से बहने वाले सभी लोग ब्रिज पर ही थे. घटना पुणे के मावल तालुका की है. तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला है, जहां पर इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया.

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago