Advertisement

home

अमेरिका और इजराइल इस्लाम के दुश्मन देश, अमेरिका की बदकिस्मती कि ट्रम्प जैसा बेवाकूफ राष्ट्रपति मिला: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

मौलाना शहाबुद्दीन

बरेली। इजराइल हमास के दरमियान डेढ़ साल से चल रही जंग , और अब इजराइल का ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई के मुद्दे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तिखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने अमेरिका और इजराइल की मुखालफत करते हुए, अरब देशों को भी चेताया है।

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इजराइल द्वारा फिलीस्तीन के शहर गाजा में कत्लेआम पर पूरी दुनिया खामोश तमाशाई बनी है, जहां लाखों बच्चों और औरतों को इजराइल क़त्ल कर चुका है, ऐसा तो यहुदियों के साथ हीटलर ने भी नहीं किया था, अगर आज हीटलर जिंदा होता और वो इजराइल का जुल्म देखता तो वो भी शर्मिंदा हो जाता। अफसोस की बात तो ये है, मानवता की दुहाई देने वाले देश तमाशा देख रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र और अरबलीग और ओ आई सी जो इंटरनैशनल कानून की रखवाली करते हैं वो भी तमाशा देख रहे हैं। और अरब दुनिया भी अपनी बेबसी का इजहार कर रही है।

मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दोनों देश इस्लाम के दुश्मन है, इस्लाम का वजूद इन दोनों देशों की नजर में खटकटा रहा है। अमेरिका हमेशा जालीम इजराइल का समर्थन करता रहा है, अगर अमेरिका इजराइल को संरक्षण और असलाह सप्लाई करना बंद कर दें, तो इजराइल अरब देशों और फिलीस्तीन पर ज़ुल्म व अत्याचार करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। आज इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया है उसकी वजह सिर्फ अमेरिका है। अमेरिका दोगली पोलीसी पर अमल करता है, अमेरिका एक तरफ लोगों को खाने के पैकेट बाटटा है, तो दूसरी तरफ बम बरसाता है। यही वजह है कि अरब देशों को छोड़कर बाकी दुनिया के तमाम देश अमेरिका से होशियार रहते हैं।

मौलाना ने कहा कि अमेरिका देश की बदकिस्मती है कि उसको डोनल ट्रंप जैसा राष्ट्रपति मिला। ट्रंप के नकारात्मक फैसलों और ऊल जलूल बयानों से जाहिर होता है कि ये शख्स बेवाकूफ और नासमझ हैं, और ना जाने किस जल्दबाजी में है। खुद अमेरिका के अंदर ट्रम्प के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे हैं, कई शहरों में आग जनी और तोड़फोड़ की इतनी बड़ी घटनाएं हुई हैं कि कर्फ्यू लगाना पड़ा। ट्रम्प के गलत फैसलों की वजह से देश के अंदर अफरातफरी का माहौल है।

 

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

23 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago