Advertisement

home

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज़, ssp ने सभी थानों को दिए दिशा निर्देश

बरेली । आगामी श्रावण माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इस बार यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। प्रशासन ने कांवड़ मार्गों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संयुक्त देखरेख में कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं पर मंथन किया जा रहा है। प्रशासनिक टीम द्वारा विभिन्न विभागो जैसे लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

इसी के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य में सभी थानों को दिशा निर्देश दिए है की कावड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली जाए। और इन सभी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से निगरानी का इंतज़ाम किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए पुलिस प्रशासन इस बार शहर के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और धर्मगुरुओं का सहयोग भी लेने जा रहा है। उनका मानना है कि सामाजिक सहभागिता से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। जल्द ही एक साझा बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाएगी।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

14 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

23 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

1 day ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

2 days ago