Advertisement

home

लापरवाही पर गिरी गाज, लेखपाल निलंबित

बरेली : उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने शासकीय कार्यों में उदासीनता और लापरवाही बरतने के लिए तहसील के गांव तुलसा पट्टी के लेखपाल उदित प्रकाश को निलंबित कर दिया है। लेखपाल उदित प्रकाश पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने, सार्वजनिक और ग्राम पंचायत की संपत्ति, चकरोड आदि की सुरक्षा न करने के आरोप है।
तहसीलदार आशीष कुमार ने बताया कि उदित प्रकाश द्वारा केंद्र सरकार की योजना फार्मर रजिस्ट्री में रुचि नहीं ली जा रही थी। वहीं विरासत मामले को समय पर निपटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। स्वेच्छा अनुसार कार्यालय आता जाता था। सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जे के संबंध में इनके द्वारा कोई फीडबैक नहीं दिया जाता था। इसके अतिरिक्त खसरा फीडिंग, ई-खसरा फीडिंग, अंश निर्धारण आदि जैसे शासकीय दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा था। इस प्रकार की शिकायतों को ध्यान में रखकर और शासकीय कार्यों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल उदित प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शासनादेश के अनुसार प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago