Advertisement

home

कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

  • आरोपी के पैर में लगी गोली जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी से तमंचा कारतूस बरामद

बरेली ।इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार शाम एक नाबालिग छात्रा से खुलेआम छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुसब्बिर के रूप में हुई है, जो मठ कमल नयनपुर का रहने वाला और दूध बेचने का काम करता है। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सरेराह छात्रा से छेड़खानी, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत

घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर फेस-2 की है, जहां शनिवार की शाम कोचिंग पढ़कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी और जैसे ही वह गद्दे वाली गली में पहुंची, पीछे से आए आरोपी ने पहले बाइक मोड़ी, फिर अश्लील हरकत करते हुए अभद्र टिप्पणी की और फरार हो गया।

इस शर्मनाक हरकत को गली में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी तरह कैद कर लिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात में ही परिजन स्थानीय लोगों के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी के निर्देश पर बनी तीन टीमें, एसओजी भी लगाई गई

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल इज्जतनगर थाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीमें बना दीं। तीन टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान मुसब्बिर के रूप में की, जो इज्जतनगर के मठ कमल नयनपुर में रहता है और पेशे से दूध विक्रेता है।

पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली

रविवार देर रात पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश करते हुए कर्मचारी नगर चौकी क्षेत्र स्थित कश्मीरी कोठी के पीछे एक बाग में पहुंची, तो मुसब्बिर वहां मौजूद मिला। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और खुद को बचाने के लिए फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और उस पर आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago