पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा व प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक वशिष्ठ के प्रथम बार पीलीभीत आगमन पर सोमवार को संगठन की ओर से भव्य स्वागत और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विवेक श्रीवास्तव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
पूर्व निर्धारित समयानुसार दोपहर 12 बजे खमड़िया पुल पर प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। जयघोष से गूंजते वातावरण में संगठन की एकता और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राणा ने वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब सनातन संस्कृति पर संकट मंडरा रहा हो, तब हिंदू महासभा जैसे संगठनों की भूमिका और अधिक प्रासंगिक हो जाती है। उन्होंने धर्म, राष्ट्र और संगठन की नीतियों पर स्पष्ट पक्ष रखा।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और सेवा भावना में निहित है।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, संरक्षक संजय पांडेय, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, बीसलपुर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, बीसलपुर महामंत्री अवनीश रतन, पूरनपुर अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, बिलसंडा अध्यक्ष विकास मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह, महिला महामंत्री कविता वंशवाल, नगर महिला अध्यक्ष सुमन कश्यप सहित संगठन की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…