Advertisement

home

विद्युत विभाग के खिलाफ खबरे छापने पर पुलिस ने पत्रकार पर किया झूठा मुकदमा दर्ज

 

  • पत्रकार संगठन ऐपजा ने झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर किया थाने का घेराव।
  • फर्जी मुकदमा वापस नही होने पर होगा आंदोलन: अभिषेक पांडेय

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत पत्रकार द्वारा विद्युत विभाग के विरुद्ध खबरे छापने पर बरखेड़ा पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया है। जिससे नाराज पत्रकार संगठन ऐपजा द्वारा सोमवार को बरखेड़ा थाने का घेराव किया गया और मांग की गई कि उक्त पत्रकार पर लिखा मुकदमा रद्द कर दोषी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा पंजिकृत किया जाए।

जानकारी अनुसार, कोकिली निवासी पत्रकार अतुल कुमार जोकि दिव्यांग हैं उनके द्वारा 02 जून को ट्वीटर (x) के माध्यम से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठीक न होने की खबर चलाई गयी थी जिससे बौखलाकर जे.ई.(विद्युत) सन्तकुमार वर्मा ने पत्रकार के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया।

पत्रकार अतुल कुमार ने बताया कि २० जून को करीब दोपहर 01:30 बजे जेई (विद्युत) सन्तकुमार गाँव में अपनी टीम के साथ आये और आनन फानन में करीब 80% कनेक्शन काट दिये और फिर अचानक प्रार्थी के घर में सभी लोग
‘घुस आये। पत्रकार द्वारा ने घर में घुसने की अनुमति के पूछने पर जेई. सन्तकुमार वर्मा ने पीड़ित को माँ बहन की गंदी गालियां दीं और विकलांगता सूचक गालियां देने लगे । वहीं जब पीड़ित ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो प्रार्थी व उसके 80 वर्षीय ताऊ को धक्का देकर घर से बाहर निकल आये और फिर थाने जाकर फर्जी मुकद‌मा लिखवा दिया। वहीं जब पीड़ित ने भी ग्रामीणों के साथ जाकर थाने में तहरीर दी। तो एसएचओ प्रदीप कुमार विश्नोई ने पीड़ित को भगा दिया।

पीड़ित ने इस बात जानकारी ऐपजा पत्रकार संगठन को दी तब ऐपजा प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के निर्देश पर मंडलाध्यक्ष अनुज सक्सेना के साथ जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने पत्रकार के खिलाफ लिखे गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि यदि पत्रकार पर लिखा मुकदमा वापस नही लिया गया और दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया गया तो जिले के पत्रकार आंदोलन करेंगे।

पत्रकार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2),132,121(1),352, 304(2), 324(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

13 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

23 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

1 day ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

2 days ago