Advertisement

home

हैदरी दल का एक और सदस्य गिरफ्तार नाबालिग, छात्र के साथ कुकर्म मे हुआ गिरफ्तार

बरेली । मामला फरीदपुर का है जहां हैदरी दल के सदस्य ने अपने ही साथी के साथ जालसाजी कर दी । उसने अपने साथी के मोबाइल नंबर से हैदरी दल 25 के नाम से इंस्ट्रा अकाउंट बनाया। जब इस बात की जानकारी उसके साथी को हुई तो उसने इस मामले में फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। वही आरोपी ने मदरसे के छात्र के साथ कुकर्म भी किया और पुलिस जानकारी के मुताबिक उसके मोबाइल से नाबालिग छात्र की 40 वीडियो मिली है।

इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पोस्ट की जाती है भड़काऊ वीडियो

बरेली के थाना फरीदपुर में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहे युवक ने अपने साथी पर उसके मोबाइल नंबर का धोखे से प्रयोग करके हैदरी दल 25 बरेली नाम का इंस्ट्राग्राम अकाउंट बना दिया। जिसके बाद उस अकाउंट के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट व कमेंट लोगों को भेज गए। इस अकाउंट के जरिए जिहाद फैलाने और मुस्लिम युवतियों के निकाह के लिए चंदा इक्कठा करने के लिए प्रचार प्रसार किया गया।

13 साल के छात्र के साथ करता था कुकर्म

20 साल का आरोपी नबी हसन मदरसे में रहकर हाफिज की पढ़ाई कर रहा है। उसी मदरसे में 13 साल का एक छात्र भी पढ़ाई कर रहा है। नबी हसन करीब डेढ़ साल से उस छात्र को हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल से छात्र की 40 अश्लील वीडियो बरामद की है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस गैंग से जुड़े और लोगों की भी तलाश कर रही है।

मोहम्मद जीशान की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा

फरीदपुर में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहे मोहम्मद जीशान पुत्र नन्हा निवासी ककराही थाना लहरपुर जिला सीतापुर ने फरीदपुर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि पीपलथरा थाना फरीदपुर निवासी नबी हसन पुत्र शकील अहमद काफी दिनों से उसके साथ रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहा है। इसी दौरान नबी हसन ने धोखे से मोहम्मद जीशान का मोबाइल लेकर उसके फोन नंबर से अपने फोन में एक इंस्टाग्राम आईडी ओटीपी लेकर बना ली जिसे वह हैदरी दल 25 बरेली नाम से संचालित करता आ रहा है। नबी हसन धोखे से बनाये गये सोशल मीडिया अकाउंट से समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट और कमेंट भेज कर लोगों में गलत प्रचार कर रहा है। शिकायत के बाद फरीदपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

गांधी उद्यान में युवतियों से अभद्रता के बाद सुर्खियों में आया था हैदरी दल

दरअसल हैदरी दल उस वक्त सुर्खियों में आया था जब गांधी उद्यान में हैदरी दल के कुछ लोगों ने मुस्लिम युवतियों के साथ अभद्रता की थी और उनके वीडियो बनाकर इंट्राग्राम पर अपलोड कर दिए थे। जिसके बाद वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस इस मामले में अब तक 4 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि आज एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हैदरी दल के सदस्य नबी हसन को गिरफ्तार करने में फरीदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नबी हसन ने हैदरी दल 25 के नाम से जो इंस्ट्राग्राम अकाउंट बनाया है उसमें वो भड़काऊ वीडियो शेयर करता था। उसने मदरसे के एक छात्र से कुकर्म भी किया है। उसके मोबाइल से बच्चे के साथ कुकर्म के 40 वीडियो मिले है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago