बरेली ।आंवला क्षेत्र के ग्राम बीहट में सियार ने दो महिलाओं और कई पशुओं पर हमला किया। बुधवार सुबह 6 बजे की घटना में गुड्डी देवी और दुर्वेश नाम की महिलाएं शौच के लिए खेत जा रही थीं। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया।
घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया और टीका लगाया। सियार ने आसपास के पशुओं पर भी हमला किया, जिससे कई पशु घायल हो गए।
स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार रोजाना सियार, कुत्ता और बंदर के काटने के 50 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों में सियार के हमलों से दहशत का माहौल है।
वन विभाग के अवनीश गंगवार ने बताया मामला संज्ञान में आया है तत्कालीन वन विभाग की टीम बीहट पहुंच रही है और सियार की तलाश की जा रही है।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…