बरेली ।बारादरी थाना क्षेत्र के सूफ़ी टोला के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया के अवैध निर्माण पर आज बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जुबैर के तीन मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया मकान के भूतल पर एक होटल संचालित हो रहा था यह कार्रवाई बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार की निगरानी में की गई।
संयुक्त सचिव ने बताया कि जुबैर ने बिना मानचित्र स्वीकृति के भवन बनवाया था उसे पहले ही नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे जुबैर को पुलिस ने छह जून को विकास भवन के पीछे से गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी के समय उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ था आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हाल ही में मुंबई से लौटकर आया है जुबैर पर पशु तस्करी, अवैध हथियार रखने सहित 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है फिलहाल वह जमानत पर बाहर है प्रशासनिक और बीडीए की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…