बरेली । आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र में स्थित लीलौर झील के पुनरुद्धार का कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार को सुबह 11 बजे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधिवत पूजन के साथ शिलान्यास किया।
महाभारत काल की इस ऐतिहासिक झील का विस्तार 52 हेक्टेयर में है। प्राकृतिक जल स्रोत बंद होने से झील की स्थिति खराब हो गई थी। अब इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। झील में पानी की आपूर्ति के लिए नलकूप लगाए जाएंगे।
प्रशासन ने झील के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। गंदे पानी के नालों को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। यहां पक्षी विहार और नौका विहार की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पशुधन मंत्री ने झील के पुनरुद्धार के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
जिलाधिकारी बरेली ने विकास कार्यों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान किया और वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में एडीएम बरेली अवनीश चंद्र, सीडीओ देवयानी,व एडीएम बरेली एसडीओ बरेली एसडीएम आंवला नहने राम बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार नवाबगंज विधायक एमपी मौर्य , बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल मौजूद रहे।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
बरेली। प्यार और मोहब्बत की कहानियां अक्सर फिल्मों और गीतों में सुनने को मिलती हैं,…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…