Advertisement

home

1 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक हुई।
▶️जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन आरोग्य केंद्रों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहें।
▶️सभी सीएचसी पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाएं, जिससे नियुक्त डॉक्टर/कर्मी समय से आ रहे हैं व निर्धारित समय तक रुक रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी हो सके। इसके अतिरिक्त ई-संजीवनी आदि में मरीजों को डॉक्टर द्वारा कितना समय दिया जा रहा है इस पर भी फोकस किया जाए।
▶️जिलाधिकारी ने एमओआईसी/वीसीपीएम/आशा कार्यकत्री/ एएनएम सभी टीम की तरह बेहतर कार्य करें, अच्छे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए तथा खराब को भी कम से कम औसत दर्जे तक लाया जाए।
▶️जनपद में 10 नए डिलवरी प्वाइंट के सापेक्ष 09 डिलवरी प्वाइंट सक्रिय हो गए हैं।
▶️जो आशाएं कार्य नहीं कर रही हैं उनकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए और कहा कि एनएचएम का जो भी पैसा व्यय होता है तो बिना चेयरमैन के हस्ताक्षर के नहीं हो सकता है इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति कार्य नहीं करता है तो उसे सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।
▶️आभा आईडी में अवगत कराया गया कि 70 प्लस आयु वर्ग के 28374 लोगों के आयुष्मान कार्ड जारी हो गए हैं। आयुष्मान कार्ड जारी करने में प्रदेश में जनपद की 8वीं रैंक है। चिकित्सा देने के बाद अस्पतालों की पेमेंट की स्थिति के बारे में भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली।
▶️ जनपद के समस्त उच्चाधिकारियों को टीवी मरीजों को गोद दिया जाए।
▶️ उक्त के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदया द्वारा कई बार निर्देशित किया गया है।
▶️जिलाधिकारी ने टीवी रोगियों को दिये जाने वाले पोषण के पैसे के वितरण की भी जानकारी ली।
▶️आरबीएसके के अन्तर्गत बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अलीगढ़ भेज कर एक बच्चे की लगभग 05 लाख रुपए के लागत की सर्जरी करायी गयी है इसके अतिरिक्त सैफई मेडिकल कॉलेज में भी एक बच्चे का इलाज कराया गया।
▶️90 आशाओं के रिक्त पदों के सापेक्ष 83 आशाओं का चयन कर लिया गया है, जिस पर निर्देश दिए गए कि उन्हें प्रशिक्षित करते हुए कार्य कराया जाए।
▶️विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई 2025 तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। उक्त अभियान में 12 विभाग कार्य करते हैं, इस बार खाद्य एवं औषधि विभाग को भी जोड़ा गया है।
▶️जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन हैण्डपम्पों पर लाल चिन्ह लगाया जाए तो लोगों को भी जागरूक किया जाए कि इस नल का पानी पीने योग्य नहीं है।
▶️ संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत आशा/एएनएम/वार्ड मेम्बर/ग्राम प्रधानों का भी ओरियंटेशन 01 जुलाई से पूर्व कराया जाए और तहसील और विकास खण्ड स्तर की भी बैठके करायी जाएं।
▶️ इस बार आशा बहनों द्वारा डायरिया से ग्रसित बच्चों को ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां भी दी जाएंगी। बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि आकांक्षात्मक विकास खण्डों के अन्तर्गत बहेड़ी में स्वास्थ्य की दृष्टि से अतिरिक्त कार्य किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि वह प्रदेश एवरेजर्स नीचे है।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

12 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

22 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

1 day ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

2 days ago