Advertisement

home

फिर गरजा बीडीए का बुल्डोजर, बिना मंजूरी बसाई जा रहीं कॉलोनियों के अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त


बरेली। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को भोजीपुरा क्षेत्र स्थित गांव बूड़ा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्थानों पर किए जा रहे अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।
वीसी बीडीए मनिकंदन ए ने बताया कि कई लोगों द्वारा बिना किसी स्वीकृति के खेतों को काटकर प्लॉटिंग की जा रही थी। न सड़क की मंजूरी, न नाले-नाली की योजना और न ही कोई वैध नक्शा, फिर भी हजारों वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनी बसाई जा रही थी। कार्रवाई की कमान अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम और संदीप कुमार के साथ संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने संभाली। मौके पर पहुंचे प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले उन साइटों को चिन्हित किया, जहां प्लॉटिंग और साइट ऑफिस तैयार किए जा रहे थे। फिर जेसीबी चलाकर अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया।
बीडीए के अनुसार इरशाद ने करीब 2500 वर्गमीटर भूमि पर बिना किसी स्वीकृति के साइट ऑफिस और प्लॉटिंग शुरू कर रखी थी। बाबर ने 5000 वर्गमीटर जमीन पर कॉलोनी काट दी थी, जिसमें सड़कें तक बना दी गई थीं। रियासत और इफाकत ने मिलकर 2500 वर्गमीटर इलाके में सड़क और प्लॉट चिन्हित कर डाले थे। वहीं कौशल ने भी 2000 वर्गमीटर जमीन पर बिना अनुमति के सड़क और साइट ऑफिस खड़ा कर दिया था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर सख्ती दिखाते हुए साफ संदेश दिया कि बिना स्वीकृति के कॉलोनी बसाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
प्राधिकरण ने आम जनता को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अगर जमीन या मकान खरीदना चाहता है, तो पहले यह जरूर जांच लें कि उसका नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। वरना भविष्य में ऐसे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी और नुकसान की जिम्मेदारी पूरी तरह से खरीदार और बेचने वाले की होगी।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago