बरेली।नगर निगम द्वारा मलूकपुर से लेकर जसौली तक कि मुख्य सड़क का निर्माण किया गया था,परन्तु मलूकपुर स्थित दीपक जरनल स्टोर से लेकर खाने के होटल तक कि लगभग 120 मीटर सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया था,जिसको लेकर जनसेवा टीम के अध्यक्ष समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने 30 दिसम्बर 2024 को मेयर डॉ उमेश गौतम से मिलकर ज्ञापन देकर सड़क को पूरा निर्माण कराने की मांग की थी मेयर साहब ने सड़क निर्माण के आदेश दिये थे,लेकिन 6 महीनों का समय बीतने के बाद भी अधूरी सड़क का निर्माण भी तक नही हो पाया है,जिस कारण सड़क पर गड्डो में चलने को राहगीर मजबूर है,इधर उधर से सड़क ऊँची होने से 120 मीटर की सड़क नीची होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है बारिश के चलते यहाँ अधिक जलभराव हो रहा है,जनसेवा टीम के अध्यक्ष समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम के अधिकारियों एवं मेयर डॉ उमेश गौतम जी मांग करते हुए कहा कि अधूरी सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाये,ताकि जलभराव की समस्या न हो।उधर हजियापुर की सड़कें और गलिया जलमग्न हो गई लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हुआ।नवदिया क्षेत्र के लोगों को भी समस्या से जूझना पड़ा।उधर सुभाष नगर की गलियों और पुरवा बब्बन ख़ाँ बस्ती में पानीभरा लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…