Advertisement

home

 3 किलो 526 ग्राम स्मैक के साथ 6 तस्करों को दबोचा

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान में स्मैक तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनसे 3 किलो 526 ग्राम स्मैक,1 करोड़ 46 लाख रुपये नकद, तस्करी में प्रयुक्त उपकरण, दोपहिया व चारपहिया वाहन तथा 10 लीटर प्रतिबंधित केमिकल (एसीटिक एनहाइड्राइड) बरामद किया गया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने रोड नंबर-5, रेलवे कॉलोनी के पुराने खंडहर के पास दबिश देकर तस्करों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे स्मैक बनाकर बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने अकरम पुत्र बाबू निवासी नई बस्ती सराय, फतेहगंज पश्चिमी हाल: ग्राम महलऊ, इज्जतनगर , आसिफ पुत्र अख्तर निवासी सराय वार्ड-13, फतेहगंज पश्चिमी हाल: ग्राम परसोना, बिथरी चैनपुर , हारून पुत्र हबीबुल्ला निवासी तिलियापुर हाल मथुरापुर हसन नगर, सीबीगंज, जावेद पुत्र अनीस मियां निवासी अंसारी वार्ड- 9, फतेहगंज पश्चिमी , राशिद पुत्र असलम निवासी अंसारी वार्ड- 7 फतेहगंज पश्चिमी, आदेश तिवारी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम मनकरी, फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया। जिसमें दो अभियुक्त अफजाल मुल्ला पुत्र नामालूम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी, उस्मान कुरैशी पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला सराय, फतेहगंज पश्चिमी फरार हो गए पुलिस ने स्मैक बनाने वाले उपकरण बरामद किए।
अभियुक्त अकरम ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और स्मैक निर्माण की विधि जानता है। कच्चा माल अफजाल मुल्ला और उस्मान कुरैशी द्वारा नेपाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से लाया जाता था। स्मैक को तैयार कर बरेली, शाहजहांपुर और रायबरेली सहित अन्य जिलों में बेचा जाता था।
गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह , एसओजी प्रभारी देवेन्द्र सिंह धामा,
उपनिरीक्षक सतीश कुमार, दीपक नागर, शिव कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago