Advertisement

home

बिना लाइसेंस के उर्वरक की बिक्री पर एफआईआर दर्ज, दुकान सील

  • जिला कृषि अधिकारी की खाद की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

बरेली : कृषि विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस के उर्वरक बेचने पर दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में उर्वरक के सैंपल लिए गए।
दुकानदार पर उर्वरक बिक्री का लाइसेंस नहीं था और दुकान में भारी मात्रा में उर्वरक का भंडारण था।
अब जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि जो उर्वरक यहां अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं वो असली हैं या नकली।
जनपद के कृषकों को खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता निर्धारित मूल्य पर कराए जाने के लिए जिला क़ृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने गुरुवार को विकासखंड शेरगढ़ के मानपुर में बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय किसान की शिकायत पर वीरेन्द्र के दुकान पर छापे की कार्यवाही की गई। विक्रेता ने दुकान नहीं खोली और बताया कि ये किसी और की दुकान है वहीं किसान की शिकायत और संदेह के आधार पर दुकान सील की कार्यवाही की गई। वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार बहेड़ी के साथ निरीक्षण किया। वीरेन्द्र ने बिना लाइसेंस के उर्वरक रखा हुआ था मौके पर मिले यूरिया, डी ए पी और सुपर के नमूना ग्रहण उपरांत बोरों को जब्त करने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर वीरेन्द्र कुमार पुत्र होरी लाल निवासी मानपुर के खिलाफ अनाधिकृत रूप से उर्वरक विक्रय और रखने के कारण एफसीओ के तहत एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago