Advertisement

home

रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में , चार ठग गिरफ्तार

  • क्रिप्टोकरेंसी में बदल डाले रुपये, 125 फर्जी खातों का इस्तेमाल
  • बरेली पुलिस व लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़

बरेली। देश भर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच बरेली पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों ने खुद को सीबीआई और बेंगलुरु पुलिस का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए इज्जतनगर, बरेली निवासी आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक शुकदेव नंदी को डिजिटल अरेस्ट में ले लिया और झांसा देकर ₹1.29 करोड़ की ठगी कर डाली।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई, जिसे आरोपियों ने 125 फर्जी खातों के माध्यम से घुमाया और अंत में क्रिप्टोकरेंसी में बदल कर अपने गैंग के सदस्यों तक पहुंचा दिया। गिरफ्तार चारों आरोपी लखनऊ और गोंडा के रहने वाले हैं, जिन्हें लखनऊ से पकड़ा गया है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago