पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ विवाह करने वाली प्रेमिका की उसके दूसरे पति ने ही गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हाथ से गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
बरेली ।भुता थाना क्षेत्र के गांव मल्हपुर निवासी पवन शर्मा के साथ मीरा शर्मा (30) की शादी हुई थी। जो एक वर्ष पहले पति पवन शर्मा से अलग होकर अपने चार साल के बेटे गोविंदा के साथ दूसरे समुदाय के प्रेमी गुड्डू उर्फ़ आशिक निवासी शाहजहांपुर के साथ ईडब्ल्यूएस रामगंगा नगर कालोनी के सेक्टर-सात में रहती थी। पड़ोसियों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना दी की मीरा की लाश उसके कमरे में पड़ी है। सूचना पर सीओ हाईवे नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि पति-पत्नी में में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट होती रहती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…