पीलीभीत।मुहर्रम जुलूस के मद्देनजर शहरवासियों को रविवार 6 जुलाई को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में विद्युत उपखण्ड अधिकारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम जुलूस के दौरान छह जुलाई की सुबह 11 बजे या ताजिये निकलने के वास्तविक समय से रात 8 बजे या ताजिये दफन होने के समय तक 132 केवी से पोषित नकटादाना काशीराम, आवास विकास ,खकरा, खुदागंज, पुलिस लाइन, निर्णजनकुंज, बेनहर रोड, दूधिया मंदिर, छतरी चौराहा, बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से ये प्रशासनिक आदेशानुसार किया गया है। साथ ही आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि बिजली कटौती के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…
बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…