पीलीभीत। जनपद में बालिका विद्यालयों के बाहर छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपत्तिजनक व्यवहार की बढ़ती घटनाओं को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन की महिला जिलाध्यक्ष बिन्दू सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
ज्ञापन में महिला जिलाध्यक्ष बिन्दू सिंह ने अवगत कराया कि जनपद के कई बालिका विद्यालयों के बाहर छुट्टी के समय कुछ असामाजिक तत्व छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे हैं। युवक स्कूल के बाहर एकत्र होकर छात्राओं का पीछा करते हैं, उनके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं जोकि छात्राओं की गरिमा और आत्मविश्वास दोनों को ठेस पहुंचा रही है। साथ ही अभिभावकों में भी गहरी चिंता व्याप्त है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि विद्यालयों के बाहर गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। साथ ही, आवश्यकतानुसार सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पूर्व में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड को पुनः जिले में सक्रिय करने और उसकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाए जाने की भी मांग की।
ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि यदि कोई व्यक्ति छात्राओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्रता करता हुआ पकड़ा जाए तो उसके विरुद्ध बिना किसी राजनीतिक या सामाजिक दबाव के कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि इस तरह की गतिविधियाँ किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
महिला जिलाध्यक्ष बिन्दू सिंह ने कहा कि हिन्दू महासभा की महिला टीम बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है और इस दिशा में प्रशासन को सजग और सक्रिय रहना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला नगर अध्यक्ष सुमन, भगवंती देवी, राखी देवी, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, युवा नगर अध्यक्ष राहुल राठौर, कमल कुमार प्रधान पंडरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…