बरेली । शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक और् अन्य कार्यकर्ताओं ने इक्कठा होकर बरेली के पटेल चौक पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे व शिवसेना यू.बी.टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हिंदी विरोधी बयान देने के बाद खिलाफ आज बरेली की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी का अपमान करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि भारत की एकता और सांकृतिक गरिमा पर सीधा आघात है।
इसी क्रम में उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिले भर से शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिंदी किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और संस्कृति की पहचान है।
उन्होंने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी सहित समस्त हिंदी प्रेमी नागरिकों, युवाओं और राष्ट्रवादी जनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…