बरेली। आगामी श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें गूगल मीट के माध्यम से जनपद के सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एलआईयू के अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, डायल-112 के प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों की सुरक्षा, जुलूसों और धार्मिक आयोजनों की शांति और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का पूरा अहसास हो।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बैठक में निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के सभी रूटों की विस्तृत मैपिंग की जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी तैयारी रहे। मोबाइल क्लस्टर टीमों की संख्या बढ़ाकर उन्हें सभी संवेदनशील इलाकों में सक्रिय किया जाए। हर थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को लेकर पूरी तरह सजग और सतर्क रहें। आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स के लिए आवश्यक बल और संसाधन तैयार रखें।
एसएसपी ने बैठक में जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में अधिक समय बिताएं और किसी भी छोटी-बड़ी घटना या सूचना को हल्के में न लें। किसी भी अफवाह या समाज विरोधी तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा को बनाये रखते हुए, सभी पक्षों के साथ समन्वय कर कार्य करें ताकि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…