Advertisement

home

मुठभेड़ में पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक बदमाश के गोली लगने से घायल

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र में कठपुला पुल के पास जंगल के रास्ते पर शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके चार अन्य साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अंग्रेजी शराब चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्तों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश रविंद्र पुत्र गजेंद्र पाल निवासी धनोरा थाना भमोरा के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय बरेली भेजा गया। बाकी चारों शातिर बदमाश सियानंद उर्फ श्याम पुत्र गजेंद्र पाल, निवासी धनोरा, थाना भमोरा,अवनीश पुत्र फकीरे, निवासी सेरहा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं गुड्डू पुत्र जगपाल, निवासी तजपुरा, थाना भमोरा बरेली, जगतपाल पुत्र दीनानाथ, निवासी ढका थाना बिशारतगंज को गिरफ्तार किया। रविंद्र के पास से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर , जगतपाल के पास से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस 12 बोर , चोरी की गई 15 हाफ अंग्रेजी शराब ,1 पेटी देसी शराब थाना भमोरा केस से संबंधित घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें स्प्लेंडर प्लस और डिस्कवर बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस टीम उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago