बरेली । आज शनिवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 153 ग्राम चरस बरामद करके उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी निवासी अरून कुमार बैगुल नदी के पुल के किनारे जंगल को जाने वाले कच्चे रास्ते से चरस लेकर जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके अभियुक्त अरुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेनें पर उसके पास से 153 ग्राम चरस बरामद की गई। अभियुक्त को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी अभियुक्त अरुन कुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र 30 वर्ष ने बताया कि वह सतुईया पट्टी में ढाबा चलाता है। उसका बड़ा भाई मेघनाथ पुत्र बनवारी लाल चरस लाकर देता था जिसे वह मुनाफा कमा कर बेच देता था। थाना प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सतुईया पट्टी निवासी अभियुक्त अरुन कुमार को 153 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। और बताया कि फरार अभियुक्त मेघनाथ पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह, दरोगा पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, कांस्टेबल लेखपाल सागर शामिल रहे।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…