रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल शिक्षक रजनीश गंगवार पर ‘माहौल खराब’ करने का आरोप लगा है. दरअसल, बरेली के एक स्कूल के टीचर ने असेंबली के समय एक कविता गई, जिसके चलते बवाल हो गया. टीचर रजनीश ने जो कविता छात्रों को सुनाई उसकी कुछ पंक्तियां थीं- “तुम कांवड़ लेने मत जाना, ज्ञान का दीप जलाना.” इस कविता के वायरल होने के बाद एक हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
बताया जा रहा है कि यह घटना बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के एमजीएम इंटर कॉलेज की है. असेंबली के समय बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक रजनीश गंगवार ने यह कविता गाई थी. कविता में उन्होंने सीधे-सीधे कहा था, ‘कांवड़ ले जाकर कोई एसपी-डीएम नहीं बना है.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
हिंदू संगठन का आरोप है कि एक तरफ सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा हो रही है और स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शिक्षक रजनीश गंगवार ने स्कूल में ऐसी कविता गाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. उनके मुताबिक, यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है.
जानकारी के मुताबिक, रजनीश गंगवार सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि लेखन और साहित्य से जुड़े एक जाने-माने व्यक्ति हैं. उनकी पहचान भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी है. मगर अब अपनी एक कविता के चलते रजनीश गंगवार विवाद में फंस गए हैं.
वायरल वीडियो:-
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…