Advertisement

home

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के मोहम्मद अनस वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मनोज सक्सेना युवा उपाध्यक्ष नियुक्त

पीलीभीत।उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने बरखेड़ा  नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता की संस्तुति पर बरखेड़ा निवासी समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस को मेन इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मनोज सक्सेना को युवा में में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल बरखेड़ा की कमान सौंपी है।जिला अध्यक्ष ने नव मनोनीत सेठ मोहम्मद अनस वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मनोज सक्सेना को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे व उनकी टीम संगठन व व्यापारी हितों के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे, व्यापारिक समस्याओं में हमेशा व्यापारियों के बीच नजर आयेंगे। जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने बताया कि उद्योग व्यापार प्रीतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने हमेशा मजबूती के साथ रखता रहा है और हर व्यापारिक समस्याओं का निदान कराने की कोशिश करता है, यह ही वजह है कि जिले की हर तहसील हर कस्बे और छोटे छोटे बाजारों में संगठन की कार्यकारिणी मौजूद है, जिले में कोई ऐसा बाजार नहीं है जहाँ संगठन की कार्यकारिणी न हो । जिला अध्यक्ष ने सेठ मोहम्मद अनस वरिष्ठ उपाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे 10 दिन के अंदर अपनी पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करायें।दोनों पदाधिकारियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर जिला नेतृत्व का आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया की वे पूर्ण निष्ठा के साथ व्यापारी हितों के प्रति सर्वदा से कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष एम ए जिलानी के अलावा जिला चेयरमैन अनिल महेद्रु, जिला संरक्षक प्रकाश वीर, जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, विक्रांत मिश्रा,रणवीर पाठक, सुधीर पाल सिंह, शेर सिंह, राशिद अंसारी, शैली शर्मा, आशीष लोधी,प्रदीप शुक्ला, रवि जैसवाल,नदीम अंसारी,प्रिंस भारद्वाज,उत्तम अग्रवाल,हरीश भारती,डॉ ज़ुल्फ़िकार,मनोज सक्सेना
,नगर के तमाम व्यापारियों ने उनके मनोनय पर बधाई दी एवम मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

11 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

12 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

12 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

22 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago