Advertisement

home

जी.पी.डी.पी., पीएआई 1 एवं 2 पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

  • आरजीएसए के अंतर्गत विकास भवन सभागार में हुई चर्चा
  • 7 विकास खंड के अधिकारी हुए शामिल

पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स वन एवं टू संस्करण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीपीआरओ रोहित भारती, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, एडीओ पंचायत अजय देवल, राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, अशोक कुमार सिंह द्वारा दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कार्यशाला के महत्व पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि पीएआई के द्वारा हम अपने कार्यों को प्रदर्शित कर सकते हैं।


राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, अशोक कुमार सिंह आदि मास्टर रिसोर्स पर्सन ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जी पी डी पी, सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण सहित नौ थीम तथा पीएआई को विस्तार पूर्वक समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण पर चर्चा करते हुए पांच पी का महत्व समझाते हुए फिल्म, समूह चर्चा, पीपीटी, स्थानीय उदाहरण आदि के द्वारा गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, पर्याप्त जल युक्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्याय पूर्ण संगत पंचायत, सुशासन वाली पंचायत सहित अन्य विषयों के बहुत सरल बनाकर समझाया। एक दिवसीय कार्यशाला में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक अशुंल वर्मा, शरद कुमार गुप्ता सहित खंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत, वन विभाग, समाज कल्याण, कृषि, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला कल्याण, ग्राम विकास सहित अन्य विभागों से ब्लांक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समापन पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Express views

Recent Posts

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

11 hours ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 days ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

3 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

3 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

3 days ago