पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
हिन्दू महसभा ने नगर पंचायत नौगवां पकड़िया स्थित “इस्लामनगर” का नाम परिवर्तित कर किसी उपयुक्त ऐतिहासिक अथवा सांस्कृतिक नाम से प्रतिस्थापित किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि “इस्लामनगर” नाम क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान से असंगत है और यह नाम विशेष रूप से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कॉलोनी की प्लॉटिंग एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा कराई गई थी और उसी समय, बिना किसी विचार-विमर्श के क्षेत्र का नाम “इस्लामनगर” रख दिया गया। क्षेत्र में हिंदू समाज की जनसंख्या बहुसंख्यक है और स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस नाम को बदलने की मांग कर रहे हैं। संगठन ने हाल ही में कश्मीर घाटी में तीर्थयात्रियों पर हुए हमलों का संदर्भ देते हुए कहा कि धार्मिक आधार पर स्थानों के नाम समाज में विभाजन की भावना को जन्म दे सकते हैं। ऐसे में सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने हेतु “इस्लामनगर” का नाम किसी सर्वस्वीकृत ऐतिहासिक या सांस्कृतिक नाम से बदलना आवश्यक है।
गौरव शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, युवा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, युवा नगर अध्यक्ष राहुल राठौर, नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अंकुर जैसवार आदि लोग मौजूद रहे।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…