Advertisement

home

दो लूटो से दहला मीरगंज, सर्राफ से गन प्वाइंट पर सवा दो लाख की लूट, राहगीर से लूटे ढाई हजार

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में दो अलग अलग हुई लूट की घटनाओं से इलाका दहल गया है। पहली घटना में आज शुक्रवार को दो बदमाशों ने परचवा गांव के पास सल्था मोड पर करीब साढ़े तीन बजे दिन में शाही के गांव हल्दी कलां निवासी लोकेश शर्मा पुत्र राम बाबू शर्मा के साथ घटित की।जो मीरगंज अनुविस कॉलेज से स्कूटी से अपने घर जा रहे थे पेशाब करने को सल्था मोड पर रुके खेत से दो बदमाश निकल कर आए और पच्चीस सौ रुपए लूट लिए और विरोध पर उसके हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया है। दूसरी घटना हुरहुरी से नल नगरिया रोड पर रसूलपुर गांव के पास निडर आधा दर्जन से अधिक असलाहधारी बाईक सवार बदमाशों ने आज शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे हुरहुरी गांव से अपनी सर्राफ की दुकान बंद करके जा रहे सर्राफ सनी भारद्वाज निवासी निकट भिटौरा रेलवे स्टेशन फतेहगंज पश्चिमी को रोक कर उसे केश सोना चांदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की विरोध पर पेट पर लाते मारी और अवैध हथियार दिखाकर गोली मार देने की धमकी दी जिससे घबराए सर्राफ व्यापारी ने बेग उनके हवाले कर दिया। व्यापारी ने बताया कि बदमाशों की संख्या सात थी सभी के पास अवैध असलाह थे जो दो बाईकों पर सवार थे जिन्होंने उस पर तमंचा तान दिया अगर वह उनको रूपए और सोना चांदी से भरा बैग नहीं देता तो वह उसके गोली मार देते। व्यापारी ने बताया कि उसके बैग में 65000/हजार रुपए नगद और करीब 150000/लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेबर , एटीएम कार्ड, आधार कार्ड पैनकार्ड और दुकान की सारी चाबियां लूट कर ले गए। उसने बताया कि श्री श्याम ज्वेलर्स नाम से हुरहुरी में उसकी दुकान है। दो दो लूट की घटना पर पुलिस को पसीना आ गया पुलिस ने कई जगह कांबिंग की मगर कोई सफलता नहीं मिली। बताया जाता है पुलिस ने पहली सल्था मोड की घटना का अल्पीकरण कर लिया है जिसको मारपीट में दर्ज कर लिया है जबकि दूसरी घटना में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि एक घटना की जानकारी उन्हें मिली है जिस पर बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है बदमाशों की गिरफ्तारी को टीम बनाकर भेजा गया है पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago